महाराजगंज, जुलाई 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में शिक्षक संघ का चुनाव सुआक्टा के संयुक्त मंत्री चुनाव अधिकारी डॉ. केआर यादव की देखरेख में हुआ। इसमें डॉ. विजय आनंद मिश्र को अध्यक्ष व डॉ. धर्मवीर को निविरोध महामंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार जायसवाल को चुना गया। महिला उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना पांडेय, संयुक्त मंत्री अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार तिवारी व मीडिया प्रभारी गुलाब चन्द्र मनोनीत हुए। इसके साथ ही सुआक्टा प्रतिनिधि डॉ. राणा प्रताप तिवारी और मृत्युंजय तिवारी को चुना गया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रो. उमेश प्रसाद यादव ने नव निर्वाचित सभी पदाधिकारी को बधाई दी। चुनाव अधिकारी डॉ. खेदू राम यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रो. धर्मेंद्र कुमार सोनकर, डॉ. राहुल सि...