मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय की सहमति से डॉ. वारिस अहमद खान को आयोग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी आयोग की ओर से जारी आवश्यक सूचना के माध्यम से दी गई। डॉ. वारिस अहमद खान वर्तमान में अबान फिल्म्स के निदेशक हैं तथा भारतीय इस्लामी सांस्कृतिक केंद्र के आजीवन सदस्य भी हैं। मीडिया और संचार के क्षेत्र में उन्हें लंबा अनुभव प्राप्त है। उन्होंने आकाशवाणी सहित इग्नू में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने लघु फीचर फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया है तथा लगभग दो दर्जन रेडियो नाटकों का लेखन भी किया है। डॉ खान की नियुक्ति पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने आशा व्यक्त की है कि, डॉ. वे अपने अनुभव और कार्यक...