प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई। खास दिन पर सपाइयों ने सिविल लाइंस चौराहा स्थित डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने डॉ. लोहिया की राजनीतिक और सामाजिक जीवन यात्रा पर चर्चा की। जार्जटाउन स्थित सपा के कार्यालय में आयोजित चर्चा में पार्टी के नेताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया नैतिक क्रांति के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया। कहा कि डॉ. लोहिया एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया। चर्चा में सपा के जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष (यमुनापार) पप्पू लाल निषाद, एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, विधाय...