इटावा औरैया, दिसम्बर 24 -- इटावा। भारतीय आर्थिक संघ के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. रिपुदमन सिंह को डिस्टिंग्विश पर्सनालिटी अवार्ड ऑफ उपाधि से सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने उन्हें इस उपाधि से सम्मानित किया गया किया। आईआईआई एलएम विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया। यह संस्था अर्थशास्त्रियों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं की संस्था है, जिसमें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध के लिए यह उपाधि दी जाती है। इटावा के रहने वाले कानपुर के पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी व पूर्व प्राचार्य डॉ. रिपदमन सिंह ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्री संगोष्ठियों में 49 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनकी उच्च प्रशासनिक क्षमता और उत्कृष्ट शोध कार्य...