सीवान, मई 11 -- सीवान : जिले के प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रामेश्वर कुमार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह दायित्व सारण प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सात जिलों (सीवान, छपरा, गोपालगंज, महाराजगंज, मीरगंज, मटिहान एवं अन्य क्षेत्रों) के चिकित्सा संगठनों के समन्वय एवं संचालन हेतु सौंपा गया है।यह नियुक्ति जिले एवं प्रमंडल के लिए गर्व का विषय है और चिकित्सा क्षेत्र में एक नई ऊर्जा एवं नेतृत्व की उम्मीद लेकर आई है। डॉ. रामेश्वर कुमार ने आधिकारिक रूप से कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...