भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के कहलगांव स्थित अंगीभूत एसएसवी कॉलेज के नए प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. राजेश कुमार मिश्रा होंगे। वे मदन अहिल्या कॉलेज नवगछिया में ग्रामीण अर्थशास्त्र विषय के शिक्षक हैं। कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक के लिए की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...