बिहारशरीफ, दिसम्बर 3 -- नालंदा विश्वविद्यालय में लगायी गयी अभिलेखों की प्रदर्शनी राजगीर, निज संवाददाता। नालंदा विश्वविद्यालय के सिटी कैंपस में बुधवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर सहभागिता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के सीएआरसी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मकसद अभिलेखीय विरासत को आमलोगों तक पहुंचाना था। इस अवसर पर अभिलेखों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। छात्रों को डॉ. प्रसाद के आदर्शों, सादगी, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र-सेवा की भावना से अवगत कराया गया। पैनल चर्चा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, आजादी की लड़ाई में उनकी भूमिका, संविधान निर्माण में योगदान व कार्यशैली पर चर्चा की। इसके बाद राजगीर और आसपास के विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उनके जीवन से प्रेरित अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। अभिलेखीय प्रदर्शनी कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.