औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- पीएमश्री मध्य विद्यालय कुटुंबा में बुधवार को देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मेधा दिवस के रूप में मनाई गई। बच्चों और शिक्षकों ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। हेडमास्टर चंद्रशेखर प्रसाद साहु ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। वे सादगी और विनम्रता के प्रतीक थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के सारण जिले के जीरादेई गांव में हुआ था। उनके पिता महादेव सहाय और माता कमलेश्वरी देवी थीं। बचपन से ही वह मेधावी थे। उनकी स्मरण शक्ति बेहद तेज थी। जल्दी सोना और जल्दी उठना उनकी दिनचर्या थी। उन्होंने परिवार से ही संस्कृत और फारसी की शिक्षा पाई। आगे चलकर कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमए की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन...