सासाराम, फरवरी 14 -- सासाराम। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन को अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (संचारी/गैर-संचारी) के पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिसे लेकर सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने आदेश जारी किया है। सिविल सर्जन ने बताया कि जनवरी में डीएम द्वारा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच में कमी मिलने पर डॉ. बीके पुष्कर को चिकित्सा पदाधिकारी के पद से हटाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद कार्यकारी अधीक्षक का दायित्व अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशित रंजन को सौंपा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...