दुमका, दिसम्बर 14 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने डॉ. राजीव कुमार को पुनः विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर (कुलानुशासक) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति दो वर्ष की अवधि अथवा उनकी सेवानिवृत्ति (जो भी पहले हो) तक के लिए की गई है। इस संबंध में पुनर्नियुक्ति की अधिसूचना विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा द्वारा शनिवार को जारी कर दी गई है। डॉ. राजीव कुमार को पूर्व में दिसंबर 2023 में राज्यपाल सचिवालय के निर्देश पर दो वर्षों के लिए प्रॉक्टर नियुक्त किया गया था, जिसका कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनके प्रभावी कार्य निष्पादन को देखते हुए उन्हें एक बार फिर इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। डॉ. राजीव कुमार विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर क...