जमशेदपुर, अगस्त 18 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के सीसीडीसी, मैथिली प्राध्यापक व साहित्यकार डॉ रवीन्द्र कुमार चौधरी को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए राजेश्वर नेपाली मैथिली साहित्य सम्मान से विभूषित किया गया है। उन्हें यह सम्मान नेपाल के जनकपुर धाम में मैथिली साहित्यकार सभा द्वारा शनिवार को आयोजित 14 वें वार्षिक समारोह में प्रदान किया गया।डॉ चौधरी की एक दर्जन से अधिक मैथिली पुस्तकें प्रकाशित हैं। इससे पूर्व इन्हें मैथिली सेवा कार्य के लिए मिथिला रत्न, झारखंड मैथिल रत्न, मिथिला भूषण, राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि, मान इंटरनेशनल अवार्ड आदि सम्मान मिल चुका है । पिछले वर्ष प्रकाशित इनकी मैथिली पुस्तक समकालीन मैथिली लेखक कोश भारत और नेपाल में काफी चर्चित हुई है। सम्प्रति ये मैथिली लघुकथा सञ्चय पुस्तक प्रकाशन कार्य में लगे हैं। डा चौ...