अलीगढ़, सितम्बर 15 -- अलीगढ़। राष्ट्रीय प्रजापति सेना ने सोमवार को प्रजापति टावर, चौराहा महेंद्र नगर में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार (प्रजापति) की जयंती मनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह विधायक ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा शोषित, वंचिता, उपेक्षितों के महानायक एवं प्रजापति समाज के कुलभूषण थे। उनका शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। संगठन संरक्षक प्रेमपाल सिंह प्रजापति ने कहा कि उन्होंने संविधान में एससी, एसटी व ओबीसी को हर अधिकार दिलाने का कार्य किया। संगठन जिलाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति ने विचार रखे। दौरान में गंगा सिंह प्रजापति, दिनेश प्रजापति, अशोक प्रजापति, गजेन्द्र कुमार वर्मा, आचार्य भोजराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह प्रजापति, हरिओम प्रजापति राजकुमार प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, गोकुलचंद प्रजापति, एड. मंगेश प...