मेरठ, फरवरी 24 -- मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता मेरठ कॉलेज प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक मेरठ कॉलेज अध्यक्ष डॉ. ओपी अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक का प्रारंभ करते हुए मेरठ कॉलेज के सचिव विवेक कुमार गर्ग ने कार्यकारिणी समिति के समक्ष बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा कॉंलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार रावत की नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में मेरठ कॉलेज में प्राचार्य का पद अब रिक्त है। उन्होंने कार्यकारिणी के समक्ष वरिष्ठता क्रम में मेरठ कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ युद्धवीर सिंह को प्राचार्य बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी ने स्वीकार कर लिया। प्रोफेसर युद्धवीर सिंह को बुलाकर मेरठ कॉलेज के नए प्राचार्य का पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यकारिणी समिति सदस्यों ने प्रो ...