मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षाविद् डॉ. महेश प्रसाद राय की पांचवीं पुण्यतिथि रविवार को राय एजुकेशन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनायी गई। कार्यक्रम में बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, मंत्री रमा निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, विधायक बेबी कुमारी, रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा, डॉ. यूएस राय ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुलपति ने कहा कि डॉ. महेश प्रसाद राय का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई। इस अवसर पर एमएलसी प्रो संजय कुमार, संस्थान की सचिव प्रो. तारण राय, निदेशक डॉ. मोनालिसा राय, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय, एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, हरिमो...