प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गांव निवासी और डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक उत्थान समिति के अध्यक्ष 73 वर्षीय हीरालाल गौतम की बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया। अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही समाज के लोगों में शोक छा गया। रविवार को अम्बेडकर पार्क के पास ही अध्यक्ष हीरालाल गौतम के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर फूलचन्द्र, कोटेदार प्रमोद मास्टर, देवा गौतम, अशोक कुमार, बीएल गौतम, प्रधान पति सुरेन्द्र यादव, आशीष कुमार, विष्णु गौतम, अखिलेश गौतम, पिन्टू पाल, अमरेश गौतम, बड़े लाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...