मऊ, मई 1 -- मऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान को लेकर भाजपाजनों का आक्रोश फूट पड़ा। अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में भीटी आंबेडकर तिराहा पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। चेताया किसी भी कीमत पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व सपा मुखिया अखिलेश यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें आधे चित्र में संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर का चेहरा एवं आधे चित्र में अखिलेश यादव का चेहरा दिखाया गया था। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल उत्पन्न हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव अहंकार में हैं। वे अपने आपको बाबा साहब के सम्मान से ऊपर समझने लगे...