लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता डॉ. बीएल शर्मा को कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक बनाया गया है। अभी तक इस पद पर कार्यरत डॉ. अमित भारद्वाज बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सहायक निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. शर्मा को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...