बरेली, फरवरी 21 -- एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद फहीम खान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका रिसर्च दुनिया के प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल द लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन में प्रकाशित हुई है। जिसे मेडिकल साइंस के क्षेत्र में टॉप जर्नल्स में गिना जाता है। डॉ. फहीम खान ने इस अध्ययन की डिजाइनिंग, एनालिसिस एंड रिविज़न में अहम् भूमिका निभाई है। इस अध्ययन के अनुसार एयर पॉल्यूशन, इंडस्ट्रियल एमिशन, व्हीकल स्मोक, सीओपीडी समेत अस्थमा जैसी बीमारियों को तेजी से बढ़ा रहा है। यह रिसर्च पॉलिसी मेकर्स, हेल्थ प्लानर्स और इंटरनेशनल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन्स के लिए महत्वपूर्ण डेटा और गाइडलाइन प्रदान करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...