जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- पटमदा के माचा स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक पुस्तक लिखी है। इसका विमोचन शुक्रवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, उपायुक्त अनन्य मित्तल, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने डॉ. प्रियंका को सम्मानित किया। इस संबंध में डॉ. प्रियंका ने बताया कि जलवायु परिवर्तन और उससे हो रहे प्रभाव के बारे में इस पुस्तक में बताया गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड की अबुआ सरकार द्वारा जल, जंगल और जमीन को बचाने की जो मुहिम चल रही है, उसी की तर्ज पर पर्यावरण संरक्षण, जल, जंगल और जमीन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.