वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी। मिथिला समाज काशी की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। अध्यक्ष डॉ. प्रभाष कुमार झा, महामंत्री संदीप कुमार झा, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर संजय झा, गिरीश चन्द्र ठाकुर और राकेश झा का चयन किया गया। सहमंत्री वरुण कुमार झा, आय-व्यय निरीक्षक प्रसन्न कांत चौधरी, सांस्कृतिक मंत्री नरेंद्र मिश्र उर्फ पप्पू और मीडिया प्रभारी प्रकाश झा चुने गए हैं। संस्था के संरक्षक मंडल में डॉ. एके झा, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. अशोक सिंह (जमाता काशी राज परिवार), राजीव झा, कन्हैया झा, एलएन झा शामिल हैं। चुनाव अधिकारी संतोष झा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...