गिरडीह, अक्टूबर 10 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोविंदाटांड़ निवासी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को आईएए (इण्डियन आयुष एसोसिऐशन) राष्ट्रीय आयुष महासंगठन में झारखंड प्रदेश से होम्योपैथ छात्रसंघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। यह पद उन्हें शुक्रवार को दिया गया जो अगले एक वर्ष तक रहेगा। नियुक्ति पत्र उन्हें एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनम्र सिंह द्वारा दिया गया। बताते चलें कि वर्तमान में वह राजधानी रांची में रहकर अपनी सेवा मरीजों को दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, दोस्तों व शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.