रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा अनुभाग की सह-निदेशक डॉ. पूनम त्यागी आगामी 23वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 से 9 नवंबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित की जाएगी। डॉ. पूनम त्यागी का चयन विश्वविद्यालय एवं प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेलों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय परिवार, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। विवि प्रशासन ने कहा कि डॉ. त्यागी का यह योगदान पंतनगर विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। सभी ने आशा व्यक्त की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.