रांची, जनवरी 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के बायोटेक विभाग की सहायक प्राध्यापक एवं कृषि उद्यमी डॉ. पिंकी राज साहू को अंतरराष्ट्रीय स्तर के 'बायो-स्टार्टअप अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के कराड़ स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (कृष्णा विश्व विद्यापीठ) द्वारा माइक्रोबियोलॉजिस्ट सोसाइटी, इंडिया (एमएसआई) के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान एमएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एएम देशमुख और सम्मेलन के संयोजक डीन डॉ. जीआर पाठाडे ने डॉ. साहू के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. पिंकी का कार्य जैव-नवाचार (बायो-इनोवेशन) और सामाजिक प्रासंगिकता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.