वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव को वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान रविवार को प्रदान किया गया। सम्मान के तहत उन्हें पांच लाख रुपये की राशि, सम्मान पट्टिका और शाल-श्रीफल प्रदान किए गए। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से यह सम्मान हर साल दिया जाता है। भोपाल में आयोजित समारोह में डॉ. माधव को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के हाथों यह सम्मान मिला। डॉ. नीरजा माधव को इससे पहले उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण और यशपाल सम्मान, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी सम्मान, डॉक्टर हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान, राष्ट्रीय साहित्य सर्जक सम्मान, तथा सर्वोच्च महिला नागरिक सम्मान 'नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उनके उपन्यास और कहानियां विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में प...