मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीआरएबीयू में अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवव्रत अकेला को डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन्हे हिंदी साहित्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अलंकृत किया गया है। इन्हें स्वर्गविभा परिवार के द्वारा नवी मुंबई में आठ जनवरी को प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संरक्षक पूर्व प्राचार्य कोलकाता महाविद्यालय नवनाथ पवार, परामर्शदाता रेडियो ऑफिसर ठाणे डॉ. ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह और प्रधान सचिव चीफ मरीन इंजीनियर राजीव कुमार सिंह ने इन्हें सम्मानित किया। डॉ. अकेला को इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.