अलीगढ़, जुलाई 22 -- अलीगढ़। रोटरी क्लब अलीगढ सिटी ने सोमवार को हैबिटेट सेंटर में तीज महोत्सव मन मयूरी तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। तीज के गीतों पर जमकर नृत्य हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर अरुण जैन, मुकेश सिंघल, नीरव निमेष अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता संदीप विजय ने की। संचालन अंकुश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओ के लिए रैंप वाक प्रतियोगिता, तीज क्वीन प्रतियोगिता रखी गईं। प्रतियोगिता में 30 से अधिक महिलाओं से प्रतिभाग किया। महिलाओ द्वारा प्रथम राउंड में स्टेज पर रैंप वाक के साथ उनके द्वारा पहने गए भारतीय परिधान के बारे में बताया। अंत में प्रश्न और उत्तर का दूसरा राउंड खेला गया। हाथरस एवं मथुरा जिले से आए जज द्वारा तीज क्वीन, फर्स्ट रनर अप व...