अल्मोड़ा, दिसम्बर 6 -- अंतर्राष्ट्रीय विज्ञानशाला की सह-संस्थापिका डॉ. दर्शना जोशी का चयन भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के लिए हुआ है। उन्हें यह सम्मान राष्ट्र और समाज के प्रति विज्ञान एवं शिक्षा में दिए योगदान के लिए मिला है। डॉ. दर्शना जोशी भौतिक वैज्ञानिक, विज्ञान शिक्षिका, वैश्विक शोधकर्ता और युवा वैज्ञानिकों की मार्गदर्शिका हैं। वह खैराकोट गांव के हरीश चंद्र जोशी की पुत्री हैं। वह संसाधन विहीन कॉलेजों में छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शोध और नवाचार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...