देवरिया, जनवरी 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। बाबा विश्वनाथ की नगरी बीएचयू वाराणसी के स्वतंत्र भवन में रविवार को फिजियोथेरेपी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री ब्रजेश पाठक रहे। बनारस फिजियो एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने जिले के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. डीके पाण्डेय को इनक्लेव इन्नोवेशन एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से नवाजा। डॉ. पाण्डेय को फिजियो व चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और बीस साल के अनुभव को देखते हुए अवार्ड मिला। कांफ्रेंस में मुंबई से डॉ. अली इरानी, दिल्ली से डॉ. सूरज यादव, लखनऊ से डॉ. वृजेश त्रिपाठी, बनारस के अध्यक्ष रमानंद गिरि, सचिव सूरज तिवारी, डॉ. तारकेश्वर पाण्डेय सहित शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.