चाईबासा, अगस्त 28 -- चाईबासा। सदर अस्पताल परिसर स्थित सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए प्रभारी के रूप में डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व वे सरायकेला-खरसावां जिले के इचागढ़ में पदस्थापित थे। उन्होंने डॉ. शिव चरण हांसदा से पदभार ग्रहण किया।डॉ. हेंब्रम का तबादला पूर्व में सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही इचागढ़ हुआ था, जहां उन्होंने लगातार चार वर्षों तक सेवा दी। अब पुनः चाईबासा लौटकर उन्होंने प्रभारी का पदभार संभाला है। वे पहले सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ कुपोषण उपचार केंद्र के भी प्रभारी रह चुके हैं।पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. हेंब्रम ने कहा कि उनका मुख्य फोकस सदर प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को चुस्त-दुरुस्त बनाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के मरीजों को हर संभव स्वास्थ्य सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.