जहानाबाद, दिसम्बर 20 -- विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन जहानाबाद, निज संवाददाता। जिले के कसियावां में चल रहे डॉ. च्द्रिरका बाबू स्मृति खेल महोत्सव- 2025 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किए। दूसरे दिन खेल महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल सहित सभी निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार उपस्थित रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव बृजकिशोर शर्मा, बिहार हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद तथा सचिव जिला हैंडबॉल संघ सह खेल महोत्सव के...