किशनगंज, जुलाई 31 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के अर्राबाड़ी स्थित डॉ. कलाम कृषि कॉलेज में बुधवार को 15 दिवसीय आवासीय कोर्स सीसीआईएमएम के सातवें बैच का प्रशिक्षण की शुरुआत विद्यालय के एसोसिएट सह प्रिंसपाल डॉ. के सत्यनारायण ने दीप प्रज्वलित कर की। यह प्रशिक्षण कोर्स का समापन आगामी 13 अगस्त 2025 को होगी। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य उर्वरक डीलरों की पेशेवर क्षमता को बढ़ाना और उन्हें मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन में पैरा-एक्सटेंशन प्रोफेशनल्स के रूप में तैयार करना रहेगा। दीप प्रज्वलित के पश्चात डॉ. के. सत्यनारायण ने अपने भाषण में कहा कि कृषि में उर्वरक का महत्व अत्यधिक है, और यह कोर्स डीलरों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। जो उन्हें अधिक प्रभावी और जिम्मेदार बनाने में मदद करेगा। उर्वरक क्षेत्र में उत्कृष्टता लाने के लिए इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.