जमशेदपुर, मई 27 -- डॉ. उषा कुमारी को बेंगलुरु में आयोजित 116 में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव 2025 में पद्मिनी नृत्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस महोत्सव में देश के कोने-कोने से अनेक कलाकार पहुंचे थे, जिन्होंने अपने नृत्य का प्रदर्शन किया। डॉ. उषा ने भी अपना ओडिसी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। गुरु अभिजीत दास ने इस पुरस्कार के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।इसके पूर्व भी उन्हें कोलकाता में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव 2024 में अंतर्राष्ट्रीय गिरिधारी सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया था। डॉ. उषा पूर्वी सिंहभूम के पूर्व डीटीओ और वर्तमान में जियाडा आदित्यपुर के क्षेत्रीय उप निदेशक दिनेश रंजन की पत्नी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...