जौनपुर, फरवरी 18 -- जौनपुर, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया। इसमें डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष और डॉ. मिथिलेश को मंत्री चुना गया। जिला संगठन महासचिव अर्णव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष केसरी नंदन श्रीवास्तव बनाए गए। इसी तरह प्रशांत श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव बने जबकि जिला सचिव पद की जिम्मेदारी मनीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, शनि श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, इन्द्रदेव लाल को दी गई। महिला जिलाध्यक्ष पद पर समाजसेवी ज्योति श्रीवास्तव को चुना गया। मीडिया प्रभारी पद पर संजय श्रीवास्तव एवं सोशल मीडिया प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव को मनो...