महाराजगंज, जून 9 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। ठूठीबारी कस्बे के राधा कुमारी इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव कराया गया। इस चुनाव में डॉ. आरोग्य कंडेल को सर्व सम्मति से प्रबंधक (मंत्री) चुना गया। वहीं उपप्रबंधक (उपमंत्री) पद पर राजीव कुमार मिश्रा निर्विरोध चुने गए। इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर शैलेश वाजपेयी व उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार दुबे को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया डीआईओएस के पर्यवेक्षण में श्याम बहादुर की देखरेख में कराई गई। चुनाव में सभी सदस्यगण, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। चुनाव के परिणाम आने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक वातावरण को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर लोगों ने नवनिर्वाचित पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.