मऊ, अप्रैल 15 -- मऊ। जिलेभर में सोमवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जगह-जगह शोभा यात्राएं निकाली गई और शाम को भंडारे का भी आयोजन हुआ। नगर क्षेत्र के भीटी चौराहे पर स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष नव जागरण अम्बेडकर समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संविधान शिल्पी डा.आंबेडकर को नमन किया। कहा कि डॉ. आंबेडकर ने लोगों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र का सम्पूर्ण विकास हो सकता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, बसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंटू, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, सिविल कोर्ट बार अध्यक्ष दरोगा सिंह, तैयब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.