मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- उप्र के पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज डा. आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। हरेक बिरादरी को समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम किया जा रहा है। अंतोदय से लेकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ भाजपा डा. आंबेडकरवादी सिद्धांत को धरातल लागू कर रही है। पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया शुक्रवार की दोपहर स्थानीय गांधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका में भारत रत्न डा. आंबेडकर सम्मान सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारत ही नहीं दुनिया के चमकते हुए सितारे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। बाबा साहेब चाहते थे कि सबको बराबरी का दर्जा मिले और इसी काम को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी कर रहे हैं। हरेक घर में शौचालय और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.