भभुआ, जनवरी 8 -- पहली कक्षा में ऑनलाइन के बाद लॉटरी सिस्टम से होगा नामांकन छठी कक्षा में नामांकन के लिए देना होगा अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन में सुविधा के लिए जिले के सभी विकास मित्रों को लगाया गया है, जिनकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी विकास मित्र के जिला समन्वयक जय शंकर राम को दी गई है। समन्वयक ने बताया कि इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा 1 में नामांकन ऑनलाइन लॉटरी पद्धति से तथा कक्षा 6 में नामांकन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधा...