पिथौरागढ़, मार्च 16 -- पिथौरागढ़। साहित्यकार डॉ. पीताम्बर अवस्थी को नेपाल का प्रतिष्ठित जयराज पंत लोक साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रविवार को अवस्थी ने बताया कि नेपाल के धनगढ़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम प्रदेश सभा के प्रमुख सचेतक विक्रम सिंह धामी, साहित्य समाज के महासचिव गणेश नेपाली और अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय ने उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व पच्चीस हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण में डॉ. अवस्थी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। अवस्थी को सम्मान मिलने पर साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.