अमरोहा, जनवरी 6 -- गजरौला। क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में भारतीय किसान यूनियन असली की बैठक सोमवार को हुई। संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। डॉ.सतपाल यादव को राष्ट्रीय सचिव व अनुज यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का विस्तार किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर किसानों के हित में संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान चौधरी उमेश पाल सिंह, चौधरी डूंगर सिंह, चौधरी बचन सिंह, अरुण गुर्जर, सूरज सैनी, विपिन यादव, लोकेश यादव, चौधरी ब्रह्मपाल यादव, एडवोकेट मूलचंद त्यागी, राजीव त्यागी, श्याम बली यादव, लोकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...