प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- कुंडा, संवाददाता। 24 नवम्बर 2024 को सड़क हादसे में जगद्गुरु कृपालु परिषत की अध्यक्ष डॉ.विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया था। उनकी अस्थियां रविवार सुबह संगम में विसर्जित की गईं। कृपालुजी के पोतों ने विधि विधान से संगम में बुआ की अस्थियों को विसर्जित किया। इस दौरान बड़ी तादात में साधक और सत्संगी मौजदू रहे। जगद्गुरु कृपालुजी की बड़ी बेटी, जगद्गुरु कृपालु परिषत की अध्यक्ष डॉ.विशाखा त्रिपाठी का निधन 24 नवम्बर 2024 को सड़क हादसे में हो गया था। वृंदावन में यमुना तट पर अंतिम संस्कार किए जाने, शांति पाठ के अलावा सारे वैदिक क्रिया कर्म अधूरे रहे। अब डॉ. विशाखा त्रिपाठी के आत्मा की शांति को वैदिक रीति से कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को प्रयागराज स्थित संगम में डॉ.श्यामा त्रिपाठी, डॉ. कृष्णा त्रिपाठी की देखरेख में भतीजे रामा...