जमुई, दिसम्बर 19 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जमुई एथलेटिक संघ का चुनाव ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रशाल में अमन के माहौल में संपन्न हो गया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक सह खेल प्रेमी डॉ. मनोज कुमार सिन्हा सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए। विदुषी शिक्षिका अनिता सिंह निर्विरोध जिला सचिव नामित की गईं। खेल प्रेमी शैलेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। बिहार एथलेटिक एसोशिएशन के पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार सिन्हा ने नई जिम्मेदारी के लिए बिहार एथलेटिक संघ का आभार जताते हुए कहा कि जमुई में खेल को बढ़ावा देने के लिए कारगर पहल किए जाएंगे। बाजीगरों की प्रतिभा को निखारने के लिए यथोचित कदम उठाया जाएगा। नियमित प्रैक्टिस के लिए संसाधन जुटाए जाएंगे। देश-दुनि...