पटना, दिसम्बर 17 -- इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल को इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन्स (यूएसए) के एशिया पैसिफिक का गर्वनर चुना गया है। चुनाव सिंगापुर में हुआ। चुनाव अधिकारी आईसीएस डॉ. मैक्स डाउनहैम ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 को सिंगापुर में आईसीएस के 44वें द्विवार्षिक कांग्रेस में दुनिया भर में गवर्नर्स के 6 पदों और एक-एक पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के लिए चुनाव हुआ था। इसका परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। उन्होंने बताया कि आईसीएस के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के गवर्नर के पद के लिए 5 उम्मीदवार थे। इसके लिए 71 ने मतदान किया। डॉ. मनीष मंडल को 51 मत मिले। आईजीआईएमएस के उप निदेशक डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है कि डॉ. मंडल एशिया पैसिफिक के गवर्नर चुने गए। डीन डॉ. ओम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.