जहानाबाद, सितम्बर 8 -- कुर्था, एकसंवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय निघवां में प्राचार्य के पद पर कार्यरत डॉ.वीरेन्द्र प्रसाद भास्कर को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री के द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के अवसर पर उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया जो वैश्य समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है। ये बाते वैश्य महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा। वही प्रखंड महासचिव नारायणचन्द प्रसाद ने बताया कि उन्होंने जो सफलता प्राप्त किया है, उनके इस सफलता ने पूरा रौनियार समाज कुर्था को गौरवान्वित करने का काम किया है। कुर्था प्रखंड के रौनियार समाज के अध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद ने उन्हें प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र, शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर संगठन महामंत्री मधु श्याम प्रसाद, रंजन प्रसाद, शिव प्रसा...