जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- कुर्था, निज संवाददाता स्थानीय एसबीएएन महाविद्यालय दरहेटा लारी के कॉन्फ्रेंस हॉल में शिक्षक संघ के चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गयी। आहूत बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशन में शिक्षक संघ का गठन किया गया। उपस्थित प्राध्यापकों ने सर्वसम्मति से डॉ सुभाष सिंह को अध्यक्ष, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शादाब नवाज को सचिव, प्रो रंजीत प्रकाश को कोषाध्यक्ष, डॉ अंजनी कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष एवं डॉ चन्द्रशेखर भारती को उपसचिव चुना। नवगठित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को प्राचार्य डा अरुण कुमार रजक ने बधाई देते हुये महाविद्यालय व छात्र हितों में कार्य करने की बात कही। संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों का प्राध्यापकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने स्वागत किया। नवनिर्वाचित सचिव डा शादाब नवाज ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्रो...