रांची, मार्च 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के प्रो डॉ सुदेश कुमार साहू अगले दो वर्षों तक डीन छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) पद पर बने रहेंगे। डॉ साहू का डीएसडब्ल्यू के रूप में पहला कार्यकाल 3 मार्च को पूरा हो गया था, जिसके बाद उन्हें पुन: इस पद पर अगले दो वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है। इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...