धनबाद, जून 16 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। इंदुमती सरस्वती विद्या मंदिर चतरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। शिविर में धनबाद के विभाग प्रमुख की घोषणा की गई। डॉ संजय कुमार सिंह विभाग प्रमुख और सुधांशु गुप्ता विभाग संयोजक नियुक्त किए गए। कार्यक्रम में झारखंड के कोने-कोने से प्रोफेसर व विद्यार्थीगण उपस्थित थे। अभ्यास वर्ग में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 12 जून को हुई, जिसमें राष्ट्रीय संगठन सह मंत्री गोविंद नायक ने दीप जलाकर स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सत्र के आखिरी दिन 15 जून को अभाविप प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मौसमी पॉल ने नवीन दायित्वों की घोषणा की। धनबाद विभाग प्रमुख डॉ संजय कुमार सिंह, धनबाद विभाग संयोजक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.