जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- घाटशिला कॉलेज में वन्य जीव विभाग के अध्यक्ष एवं आय-व्यय परिष्कर्ता डॉ. संजय कुमार सिंह को कोल्हान विश्वविद्यालय का वित्त पदाधिकारी बनाया गया है। यह नियुक्ति कुलाधिपति के स्वीकृति के बाद कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता द्वारा की गई। डॉ. सिंह ने 2008 में बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा में अपना योगदान दिया था, उसके बाद अभी घाटशिला कॉलेज घाटशिला में कार्यरत हैं। नियुक्ति के बाद डॉक्टर सिंह ने अपना योगदान विश्वविद्यालय में दे दिया है। उनकी नियुक्ति पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.