औरंगाबाद, फरवरी 1 -- ओबरा के श्री कृष्ण सिंह स्मारक परिसर में शुक्रवार को आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ श्री कृष्ण सिंह की 64वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें भारत रत्न की उपाधि दिलाने को लेकर संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेश पांडेय ने की तथा सभा का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल व चंद्रभूषण राय ने किया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, विधायक डॉ संजीव कुमार, विवेकानंद स्कूल के निदेशक डॉ शम्भू शरण सिंह, समिति अध्यक्ष विवेश पांडेय, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव कृष्णकांत शर्मा, विनय प्रसाद, शम्भू प्रसाद, अरविंद शर्मा, अशोक कुमार, जितेन्द्र शर्मा, सिद्धेश्वर...