बांका, जुलाई 7 -- बांका। एक संवाददाता रविवार को भाजपा नगर मंडल कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे। पूर्व मंत्री ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी प्रतिभा से श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजाद भारत में कांग्रेस कैबिनेट में मंत्री के रूप में कार्य किया। इस दौरान तात्कालिक प्रधानमंत्री पंडित नेहरू यानी कांग्रेस के द्वारा देश के अभिन्न अंग कश्मीर में दो निशान और दो विधान के साथ कश्मीर जाने के लिए वीजा लगाने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पुरजोर विरोध करते हुए उन्होंने कांग्रेस के कैबिनेट से इस्तीफा देकर बिना बीजा के कश्मीर चले गए और संपूर्ण देश को एक देश में दो निशान दो विधान दो प्रधान नहीं चलेग...