रांची, अप्रैल 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के सहायक प्रोफेसर, साहित्यकार एवं कृषि नीति विशेषज्ञ डॉ शशांक कुलकर्णी को उनके अभिनव शोध 'एग्रीकल्चरल गाइडिंग एआई डिवाइस के लिए भारत सरकार द्वारा डिजाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। डॉ कुलकर्णी ने बताया कि झारखंड के किसानों के साथ-साथ यह पेटेंट देश के अन्य किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। डिवाइस- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करके एक ही क्लिक पर सरकार की कृषि नीतियों, योजनाओं की जानकारी दूर-दराज के किसानों को अपने ही गांव में प्राप्त हो जाएगी। इससे आम किसान योजनाओं और नीतियों का ज्यादा से जादा लाभ ले पाएंगे। कहा, हर गांव के पंचायत घर में यह प्रस्तावित डिवाइस लगाया जा सकता है। यह पेटेंट, एआई पर आधारित एक ऐसा यंत्र है, जो किसानों को वैज्ञानिक पद्धत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.